लाखों छात्रों को Bihar Board 12th Result 2025 का इंतजार है | हर साल की तरह इस बार भी बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड यानी BSEB ने 12वीं की परीक्षा फरवरी 2025 में करवाई थी | हलाकी, 25 मार्च को रिजल्ट निकाल चुका है और छात्रों में खुशी के साथ थोड़ा तनाव भी है | अगर आप Bihar Board 12th Result 2025 Link ढूंढ रहे है, तो हम आपको बताएंगे कि कहा से चेक करना है और इसके लिए क्या-क्या चाहिए |
Bihar Board 12th Result 2025 कब आया था?
बिहार बोर्ड अपनी तेजी के लिए मशहूर है ओर इस बार 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से 15 फरवरी 2025 तक हुई थी | पिछले सालों के आधार पर बोर्ड मार्च के आखिरी हफ्ते में रिजल्ट निकालता है | इस बार भी 25 मार्च 2025 को रिजल्ट घोषित हो चुका है | बोर्ड ने इसे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बताया और फिर ऑनलाइन link शुरू कर दिया गया है |
Bihar Board Class 12th Result 2025 कैसे चेक करे?
रिजल्ट देखने के लिए बिहार बोर्ड की वेबसाइट्स interbiharboard.com पर जाइए | इस साइट पर जाकर आप आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते है | इसके अलावा, biharboardonline.bihar.gov.in पर भी रिजल्ट मिल सकता है | लेकिन बेहतर होगा कि आप सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट का इस्तेमाल करे |
Result चेक करने के लिए दो चीजें जरूरी है, पहला है आपका roll number और दूसरा है roll code | ये दोनों आपके एडमिट कार्ड पर लिखे होते है, अगर एडमिट कार्ड पास में नहीं है, तो इसे अभी ढूंढ लें किउकी इनके बिना result नहीं देखा जा सकता | साथ ही, तेज इंटरनेट कनेक्शन रखें क्योंकि result के दिन वेबसाइट पर बहुत भीड़ होती है | जानकारी भरने के बाद Submit बटन दबाएं तो आपका result स्क्रीन पर आ जाएगा जिसे डाउनलोड करके प्रिंट भी निकाल सकते है |
अगर वेबसाईट काम ना करे तो क्या करें?
रिजल्ट के दिन लाखों छात्र एक साथ वेबसाइट खोलते है जिससे कई बार वेबसाइट धीमी हो जाती है या रुक जाती है | अगर ऐसा हो, तो परेशान ना होकर थोड़ी देर बाद फिर कोशिश करें या फिर आप SMS से भी रिजल्ट देख सकते है | इसके लिए “BIHAR12 <Space> Roll number” टाइप करें और 56263 पर भेज दें | कुछ ही मिनट में रिजल्ट मैसेज में आ जाएगा |
अगर वेबसाइट और SMS से दिक्कत हो, तो DigiLocker का इस्तेमाल करें | इसके लिए DigiLocker ऐप डाउनलोड करें और आधार नंबर से लॉगिन करें | वहा Bihar Board 12th Result 2025 का ऑप्शन चुनें और roll number डालें, फिर आपकी मार्कशीट डाउनलोड हो जाएगी |
Bihar Board 12th Result 2025 के Toppers List
बोर्ड ने रिजल्ट के साथ pass percentage और toppers की लिस्ट भी जारी की है | इस बार 86.50% छात्र पास हुए है जबकि लड़कियों ने लड़कों से बेहतर किया है | साइंस में 89.66%, कॉमर्स में 94.77% और आर्ट्स में 82.75% pass percentage रहा है | Toppers में साइंस से PRIYA JAISWAL, कॉमर्स से RAUSHANI KUMARI और आर्ट्स से ANKITA KUMARI ओर SHAKIB SHAH का नाम है जिनकी मेहनत की हर कोई तारीफ कर रहा है |
Stream | Name | Marks | Percentage | Rank |
---|---|---|---|---|
ARTS | Ankita Kumari | 473 | 94.6% | 1 |
ARTS | Shakib Shah | 473 | 94.6% | 1 |
COMMERCE | Raushani Kumari | 475 | 95% | 1 |
SCIENCE | Priya Jaiswal | 484 | 96.8% | 1 |
Result के बाद क्या करें?
रिजल्ट देखने के बाद अपनी मार्कशीट अच्छे से चेक करें ओर अगर कोई गलती लगे, तो scrutiny के लिए अप्लाई करें | इसके लिए 1 अप्रैल से 8 अप्रैल 2025 तक का समय है | अगर आप पास नहीं हुए, तो चिंता ना करें बोर्ड जल्द ही compartment exam की तारीख बताएगा | साथ ही, अब कॉलेज में भर्ती की तैयारी शुरू कर दें |
इसको भी पड़े:
Karnataka 2nd PUC Results 2025: कब आएंगे नतीजे, कैसे करें चेक, पूरी जानकारी यहा
RPF Constable Answer Key 2025: आसानी से चेक करें अपना मार्क्स और पाएं नौकरी करने का मौका!
SBI Clerk Prelims Result Date 2025: रिजल्ट डेट का खुलासा, क्या मार्च में खुलेगा भाग्य?
REET Exam Result 2025: कब आएगा रिजल्ट और क्या है ताजा अपडेट?