CBSE Class 10th Result 2025 Online Check: हर साल की तरह इस बार भी CBSE Class 10th के छात्रों के लिए रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है | साल 2025 में अगर आप या आपका कोई अपना इस परीक्षा का हिस्सा रहा है, तो रिजल्ट चेक करना आपके लिए सबसे बड़ा सवाल हो सकता है | अच्छी बात यह है कि अब आपको रिजल्ट देखने के लिए स्कूल के चक्कर लगाने या लंबी लाइनों में खड़े होने की जरूरत नहीं है | सब कुछ ऑनलाइन हो गया है और इसे चेक करना बेहद आसान है जिसके बरेमे मै नीचे बताया हू |
CBSE Class 10th Result 2025 कब आएगा?
सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि रिजल्ट कब तक आएगा | CBSE हर साल मई या जून के महीने में कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करता है | साल 2025 में भी उम्मीद है कि मई के आखिरी हफ्ते या जून की शुरुआत में रिजल्ट घोषित हो सकता है | हालांकि, सही तारीख जानने के लिए आपको CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखनी चाहिए | बोर्ड पहले से ही नोटिस जारी कर देता है ताकि छात्रों को सही समय का पता चल सके |
रिजल्ट चेक करने के लिए क्या-क्या चाहिए?
रिजल्ट देखने से पहले कुछ चीजें तैयार रखें ताकि आपको बाद में परेशानी ना हो | सबसे पहले अपना रोल नंबर याद रखें, जो आपको एडमिट कार्ड पर मिला होगा | इसके अलावा, स्कूल कोड और जन्म तारीख भी काम आ सकती है | ये सारी जानकारी आपके पास होनी चाहिए, क्योंकि ऑनलाइन रिजल्ट देखते वक्त ये मांगी जाती है | अगर एडमिट कार्ड गुम हो गया है, तो अपने स्कूल से संपर्क करें, वो आपकी मदद कर देंगे |
CBSE Class 10th Result ऑनलाइन कैसे चेक करें?
अब बात करते है की रिजल्ट अनलाइन कैसे देखें | इसके लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें |
वेबसाइट पर जाएं: अपने फोन या कंप्यूटर पर इंटरनेट खोलें और CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं | ये सबसे भरोसेमंद जगह है रिजल्ट चेक करने के लिए |
रिजल्ट लिंक चुनें: वेबसाइट खुलने के बाद होमपेज पर आपको “CBSE Class 10th Result 2025” का लिंक दिखेगा उस पर क्लिक करें |
डिटेल्स भरें: अब एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपना रोल नंबर, स्कूल कोड और जन्म तारीख डालनी होगी | सारी जानकारी सही-सही भरें ताकि कोई गलती ना हो |
सबमिट करें और रिजल्ट देखें: जानकारी भरने के बाद “सबमिट” बटन दबाएं | कुछ ही सेकंड में आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा जिसमे आपके हर सब्जेक्ट के मार्क्स और पास/फेल का स्टेटस दिखेगा |
प्रिंटआउट निकालें: रिजल्ट देखने के बाद इसे डाउनलोड कर लें या प्रिंट कर लें जो आगे एडमिशन या दूसरे कामों के लिए जरूरी हो सकता है |
दूसरी वेबसाइट से भी चेक कर सकते है
अगर cbseresults.nic.in पर ज्यादा ट्रैफिक की वजह से दिक्कत हो, तो आप cbse.gov.in पर भी कोशिश कर सकते है | ये भी CBSE की ऑफिशियल साइट्स है और इनसे रिजल्ट आसानी से देखा जा सकता है | बस वही स्टेप्स फॉलो करें जो ऊपर बताए गए है |
कभी-कभी तकनीकी दिक्कतों या दूसरी वजहों से रिजल्ट आने में देरी हो सकती है | ऐसे में घबराएं नहीं, CBSE की वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें | आप अपने स्कूल से भी संपर्क कर सकते है, क्योंकि उन्हें भी रिजल्ट की जानकारी मिलती है |
मोबाइल ऐप से रिजल्ट देखने का तरीका
आजकल सब कुछ मोबाइल पर हो जाता है, तो CBSE ने भी इसके लिए सुविधा दी है | आप DigiLocker ऐप डाउनलोड कर सकते है ओर इसमें साइन अप करने के बाद अपनी डिटेल्स डालें और रिजल्ट चेक करें | इसके अलावा “UMANG” ऐप भी एक अच्छा ऑप्शन है | दोनों ही ऐप गूगल प्ले स्टोर पर मुफ्त मिलते है | ये तरीका उन लोगों के लिए बेस्ट है जो कंप्यूटर की बजाय फोन इस्तेमाल करना पसंद करते है |
इसे भी पड़े:
IBPS Clerk Recruitment 2025: बैंक में नौकरी का शानदार मौका, 47,920 रुपये का सैलरी
Bihar Civil Service Protsahan Yojana 2025: बिहार सरकार छात्रों को पाड़ाई के लिए देगा 1 लाख रुपये
Namo Shetkari Yojana 2025: किसानों के लिए एक नई उम्मीद, मिलेगा सालाना 6000 रुपये