REET Exam Result 2025: कब आएगा रिजल्ट और क्या है ताजा अपडेट?

You are currently viewing REET Exam Result 2025: कब आएगा रिजल्ट और क्या है ताजा अपडेट?
REET Exam Result 2025

REET Exam Result 2025 के लिए परीक्षार्थी बेसब्री से इंतेजार कर रहे है | अगर आप भी उन लाखों परीक्षार्थी में से है, जिन्होंने इस साल राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) दी है, तो आपके मन में भी एक ही सवाल होगा की रिजल्ट कब आएगा? यह परीक्षा राजस्थान में सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना पूरा करने का पहला कदम है | तो चलिए, आज हम आपको REET 2025 के रिजल्ट से जुड़ी हर जरूरी बात आसान तरीके से बताएंगे |

REET 2025 Exam कब हुई थी?

REET 2025 की परीक्षा 27 और 28 फरवरी को आयोजित की गई थी | यह दो दिन में अलग-अलग शिफ्ट्स में हुई थी | पहले दिन लेवल 1 की परीक्षा थी, जो कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षकों के लिए होती है | दूसरे दिन लेवल 2 की परीक्षा हुई, जो कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षकों के लिए है | लाखों परीक्षार्थी ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था ओर अब सभी को REET Exam Result का इंतजार है |

REET Exam Result 2025 कब आएगा?

अब सवाल यह है कि REET 2025 का रिजल्ट कब तक आएगा? अभी तक बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, राजस्थान (BSER) ने कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है | लेकिन पिछले सालों के रुझान को देखें, तो परीक्षा के बाद रिजल्ट आने में आमतौर पर 1 से 2 महीने का समय लगता है | इसका मतलब है कि अप्रैल 2025 के पहले या दूसरे हफ्ते में REET Exam Result आने की उम्मीद की जा सकती है | हालांकि, यह सिर्फ एक अनुमान है, सही तारीख के लिए आपको BSER ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर रखनी होगी |

REET Answer Key 2025 का क्या हाल है?

रिजल्ट से पहले BSER सबसे पहले प्रोविजनल REET 2025 आंसर की जारी करता है | खबरों के मुताबिक, REET 2025 Answer Key मार्च के आखिरी हफ्ते में आने की संभावना है | कुछ लोग कह रहे है कि यह 24 या 25 मार्च को जारी हो सकती है | REET 2025 Answer Key आने के बाद परीक्षार्थी अपने जवाब चेक कर सकते है और अगर कोई गलती लगे, तो आपत्ति भी दर्ज कर सकते है | आपत्ति के लिए आपको हर सवाल पर 300 रुपये फीस देनी होगी | इसके बाद फाइनल Answer Key आएगी, जिसके आधार पर रिजल्ट तैयार होगा |

REET Pass Marks कितने चाहिए?

REET में पास होने के लिए आपको कम से कम नंबर लाने होंगे | जनरल कैटेगरी के लिए 60% यानी 150 में से 90 नंबर चाहिए | OBC, SC और ST वालों के लिए 55% यानी 82-83 नंबर काफी है | अगर आप इन REET पासिंग मार्क्स को पार कर लेते है, तो आप परीक्षा में पास माने जाएंगे | पास होने के बाद आपको एक REET सर्टिफिकेट मिलेगा, जो जिंदगी भर के लिए वैलिड रहेगा |

REET Exam Result चेक कैसे करे?

REET Exam Result चेक करने के लिए आपको सबसे पहले BSER की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या reet2024.co.in पर जाना परेगा | उसके बाद होमपेज पर REET 2025 Result का ऑप्शन ढूंढें ओर उसपर क्लिक करे | फिर अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट देख सकते है या फिर आप चाहे तो प्रिन्ट भी निकर सकते है |

रिजल्ट के बाद क्या करना होगा?

कई लोगों को लगता है कि REET पास करने के बाद नौकरी पक्की हो जाती है, लेकिन ऐसा नहीं है | यह परीक्षा सिर्फ आपको शिक्षक बनने के लिए योग्य बनाती है | इसके बाद आपको राजस्थान शिक्षक भर्ती के लिए अलग से अप्लाई करना होगा | भर्ती प्रक्रिया में इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी होता है | अगर सब ठीक रहा, तो आपको सरकारी स्कूल में नौकरी मिल सकती है |

तैयारी कैसे ले?

अगर आप REET Exam Result का इंतजार कर रहे है, तो अभी से अगले कदम की तैयारी शुरू कर दें | REET 2025 Answer Key आने पर अपने नंबर चेक करें और अंदाजा लगाएं कि आप पास होंगे या नहीं | अगर पास होने की उम्मीद है, तो राजस्थान शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के लिए अपने डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें | साथ ही, BSER ऑफिशियल वेबसाइट पर रोज नजर रखें, ताकि कोई REET 2025 अपडेट मिस ना हो |

इसको भी पड़े:

India Post GDS Result 1st Merit List 2025: पहली मेरिट लिस्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना नाम

Rohit Roy

नमस्कार दोस्तों मै Rohit Roy इस वेबसाईट का लेखक हू | मै इस वेबसाईट मै सरकारी योजना, नौकरी ओर परीक्षा से जूरे अपडेट को शेयर करता हू | लैटस्ट सरकारी नौकरी ओर योजना की जानकारी के लिए हमारे साथ जूरे रहे |

Leave a Reply