आजकल सोशल मीडिया पर “RPF Constable Answer Key 2025” काफी ट्रेंड कर रहा है | अगर आप भी रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) की कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल हुए है, तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है | इस लेख में आज हम आपको बताएंगे कि RPF Constable Answer Key कैसे देखें, डाउनलोड कैसे करे, Answer Key आने के बाद क्या करे और इससे जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात |
RPF Constable Answer Key 2025 क्या है?
RPF Constable Answer Key एक ऐसा दस्तावेज है, जिसमें परीक्षा के सवालों के सही जवाब लिखे होते है | ये रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से जारी की जाती है जिसकी मदद से आप अपनी परीक्षा में दिए गए जवाबों को जांच सकते है | इससे आपको अपने मार्क्स का अंदाजा भी हो जाता है | ये Answer Key 24 मार्च 2025 को जारी की गई है, जो परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों के लिए बड़ी राहत की बात है |
RPF Constable परीक्षा कब हुई थी?
RPF Recruitment 2025 की परीक्षा 2 मार्च से 18 मार्च 2025 तक चली थी जो अनलाइन तरीके से हुया है, जिसे कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) कहते है | इसमें कुल 120 सवाल थे, और हर सही जवाब के लिए 1 मार्क्स मिलना था | लेकिन अगर जवाब गलत हुआ, तो 1/3 मार्क्स कट भी सकता था | इस परीक्षा में पास होने वाले परीक्षार्थी को अगले चरण, यानी फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा |
Answer Key Download कैसे करें?
Answer Key देखना बहुत आसान है | इसके लिए आपको RRB Official Website rrbcdg.gov.in पर जाना होगा | वहां आपको एक लिंक मिलेगा, जिस पर लिखा होगा “RPF Constable Answer Key 2025” | उस पर क्लिक करे, फिर आपको अपनी रजिस्ट्रेशन संख्या और पासवर्ड डालना होगा | पासवर्ड आपकी डेट ऑफ बर्थ हो सकती है | इसके बाद स्क्रीन पर Answer Key खुल जाएगी, आप इसे डाउनलोड भी कर सकते है और प्रिंट निकालकर अपने जवाबों से मिला कर सकते है |
Marks Check कैसे करें?
Answer Key मिलने के बाद आप अपने मार्क्स का अंदाजा लगा सकते है | सबसे पहले अपने सही जवाबों की गिनती करें, हर सही जवाब के लिए 1 मार्क्स जोड़ें ओर फिर गलत जवाबों की संख्या देखें | हर गलत जवाब के लिए 1/3 अंक घटाएं, जो सवाल छोड़ दिए उनके लिए कुछ जोड़ा या घटाया नहीं जाएगा | उदाहरण के लिए, अगर आपके 80 जवाब सही है और 20 गलत, तो हिसाब होगा, 80 – (20 × 1/3) = 80 – 6.67 = 73.33 Marks |
Raise Objection का मौका
अगर आपको लगता है कि Answer Key में कोई जवाब गलत है, तो आप इसके खिलाफ आपत्ति दर्ज कर सकते है | इसके लिए RRB ने 24 मार्च से 29 मार्च 2025 तक का समय दिया है | आपत्ति ऑनलाइन ही डालनी होगी, और हर आपत्ति के लिए 50 रुपये फीस देनी पड़ेगी | अगर आपकी आपत्ति सही पाई गई, तो फीस वापस मिल जाएगी | इसके लिए आपको वेबसाइट पर जाकर “Raise Objection” लिंक पर क्लिक करना होगा | फिर सवाल चुनें, अपनी बात लिखें, और सबमिट करें |
Answer Key के बाद क्या?
Answer Key आने के बाद RRB आपत्तियों की जांच करेगा, इसके बाद अंतिम Answer Key जारी होगी | फिर RPF Exam Result आएगा, जिसमें पास हुए परीक्षार्थी के रोल नंबर होंगे | जो पास होंगे उन्हें Physical Test Preparation के लिए बुलाया जाएगा | ये स्टेप पास करने के बाद ही कांस्टेबल की नौकरी पक्की होगी | इस Railway Constable Recruitment से कुल 4208 पद भरे जाएंगे, इसलिए मेहनत और ध्यान दोनों जरूरी है |
Physical Test Preparation के लिए टिप्स
अगर आप अगले स्टेप की तैयारी करना चाहते है, तो अभी से फिजिकल फिटनेस पर ध्यान दें | दौड़, लंबी कूद, और ऊंची कूद जैसी चीजों की प्रैक्टिस शुरू करें | साथ ही, Answer Key से अपनी कमजोरियों को समझें, जिन सवालों में गलती हुई है उन टॉपिक्स को दोबारा पढ़ें | इससे अगली बार आप बेहतर कर पाएंगे, मेहनत और लगन से सफलता जरूर मिलेगी |
इसको भी पड़े:
REET Exam Result 2025: कब आएगा रिजल्ट और क्या है ताजा अपडेट?
India Post GDS Result 1st Merit List 2025: पहली मेरिट लिस्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना नाम