RRB NTPC Exam Date and Admit Card 2025: टोटल 11,558 वैकन्सी पर लिया जाएगा भर्ती

You are currently viewing RRB NTPC Exam Date and Admit Card 2025: टोटल 11,558 वैकन्सी पर लिया जाएगा भर्ती
RRB NTPC Exam Date and Admit Card 2025

RRB NTPC Exam Date and Admit Card 2025: आजकल हर कोई सरकारी नौकरी की तैयारी में लगा है और अगर आप भी रेलवे में नौकरी पाने का सपना देख रहे है, तो RRB NTPC 2025 आपके लिए एक सुनहरा मौका हो सकता है | लेकिन सवाल यह है कि इसका exam कब होगा और admit card कब मिलेगा? आज हम आपके लिए इसकी पूरी जानकारी लेकर आए है, तो चलिए बिना समय बर्बाद किए जानते है कि RRB NTPC 2025 का exam और admit card कब तक आने की उम्मीद है |

RRB NTPC Exam 2025 कब होगा?

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) हर साल लाखों छात्रों को नौकरी का मौका देता है और इस बार भी NTPC के तहत 11,558 वैकेंसी निकाली गई है | अभी तक रेलवे ने ऑफिशियल तौर पर exam date का ऐलान नहीं किया है | लेकिन कुछ खबरों और पिछले सालों के पैटर्न को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि यह exam अप्रैल 2025 में हो सकता है | सही exam date जानने के लिए आपको RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर रखनी होगी, जैसे ही exam date का ऐलान होगा हम आपको सबसे पहले बताएंगे |

Admit Card कब मिलेगा?

अब बात करते है Admit Card की तो RRB का नियम है कि admit card exam से 4 दिन पहले जारी किया जाता है | मतलब, अगर exam अप्रैल में होता है, तो मार्च 2025 के आखिरी हफ्ते में आपको admit card मिल सकता है | इसके अलावा, exam सिटी की जानकारी 6-7 दिन पहले दी जाती है, ताकि आप अपनी तैयारी और यात्रा का प्लान बना सकें | Admit card डाउनलोड करने के लिए आपको अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तारीख की जरूरत पड़ेगी |

RRB NTPC 2025 का वैकन्सी 

RRB NTPC 2025 में इस बार करीब 1.2 करोड़ लोगों ने अप्लाई किया है | यह संख्या अपने आप में बताती है कि यह exam कितना बड़ा और मुश्किल होने वाला है | 11,558 नौकरियों के लिए इतने सारे लोग लड़ेंगे, तो तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए | यह exam ग्रेजुएट और 12वीं पास, दोनों तरह के उम्मीदवारों के लिए है | इसमें कई स्टेज होंगे, जैसे CBT-1, CBT-2, स्किल टेस्ट और फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन |

Admit Card कैसे डाउनलोड करें?

Admit card डाउनलोड करना बहुत आसान है | आपको बस RRB की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाना होगा | वहां “RRB NTPC Admit Card 2025” का लिंक ढूंढें ओर लिंक पर क्लिक करें, फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तारीख डालें | इसके बाद “सबमिट” बटन दबाएं तो आपका admit card स्क्रीन पर आ जाएगा | इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें, ध्यान रखें कि exam के दिन इसे साथ ले जाना ना भूलें |

RRB NTPC 2025 के लिए टिप्स

जब तक exam date और admit card का इंतजार है, तब तक अपनी तैयारी को मजबूत करें | रोजाना 3-4 घंटे पढ़ाई करें, General Awareness, Math और Reasoning पर ध्यान दें, क्योंकि यही सेक्शन सबसे ज्यादा स्कोर दिलाते है | पुराने पेपर सॉल्व करें और मॉक टेस्ट दें | टाइम मैनेजमेंट सीखें, क्योंकि exam में 90 मिनट में 100 सवाल हल करने होंगे | गलत जवाब पर 1/3 मार्क्स कटेंगे, तो सोच-समझकर जवाब दें |

आखिरी बात

RRB NTPC 2025 का exam और admit card अभी चर्चा में है | अप्रैल 2025 में exam होने की उम्मीद है और मार्च के आखिर में admit card मिल सकता है | लेकिन कुछ भी पक्का तभी होगा, जब RRB ऑफिशियल नोटिस निकालेगा | तब तक आप अपनी पढ़ाई जारी रखें और तैयार रहें, मेहनत का फल जरूर मिलेगा | अगर आपको यह जानकारी पसंद आई, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें ताकि वो भी तैयार रहे |

इसको भी पड़े:

SBI Clerk Prelims Result Date 2025: रिजल्ट डेट का खुलासा, क्या मार्च में खुलेगा भाग्य?

RPF Constable Answer Key 2025: आसानी से चेक करें अपना मार्क्स और पाएं नौकरी करने का मौका!

REET Exam Result 2025: कब आएगा रिजल्ट और क्या है ताजा अपडेट?

India Post GDS Result 1st Merit List 2025: पहली मेरिट लिस्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना नाम

Rohit Roy

नमस्कार दोस्तों मै Rohit Roy इस वेबसाईट का लेखक हू | मै इस वेबसाईट मै सरकारी योजना, नौकरी ओर परीक्षा से जूरे अपडेट को शेयर करता हू | लैटस्ट सरकारी नौकरी ओर योजना की जानकारी के लिए हमारे साथ जूरे रहे |

Leave a Reply